Tuesday, September 27, 2011

अपने फोन को अनचाही कॉल्स और एसएमएस से ऐसे करें आजाद



नई दिल्ली।। टेलिमार्केटिंग कंपनियों से आने वाली अनचाही कॉल्स आज से बीते दिनों की बात हो गई। ट्राई की सिफारिश को टेलिकॉम कंपनियों के लागू करने से देशभर में करीब 90 करोड़ मोबाइल और टेलिफोन यूजर्स को टेलिमार्केटिंग कॉल्स और एसएमएस से राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

अभी यह सुविधा सिर्फ उन्हीं मोबाइल ग्राहकों को मिलेगी, जिन्होंने डू नॉट कॉल (कॉल नहीं करें) रजिस्टर पर अपना नंबर दर्ज करा रखा है। अगर आपने अभी तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो टोल फ्री नंबर 1909 पर एसएमएस कर वक्त-बेवक्त आने वाली कॉल और एसएमएस से मुक्ति पाइए।

क्या बदल गया है
-टेलिमार्केटिंग कंपनियों को 140 से शुरू होने वाले नंबर दिए जाएंगे। यह मार्केटिंग कॉल की पहचान भी होगी।

- रात 9 बजे से सुबह 9 बजे के बीच कोई भी टेलिमार्केटिंग एसएमएस या कॉल नहीं की जा सकती।

- प्रीपेड फोन से एक दिन में अधिकतम 100 और पोस्टपेड से एक महीने में अधिकतम 3000 एसएमएस ही भेजे जा सकेंगे।

- टेलिमार्केटिंग के नियम तोड़ने पर कंपनियों पर लगने वाली जुर्माना राशि ढाई लाख रु. तक। दो साल की रोक भी लग सकती है।

- सर्विस प्रोवाइडर्स ब्लैकलिस्टेड मार्केटिंग कंपनियों को टेलिकॉम नेटवर्क से जुड़ी कोई भी सुविधा नहीं दे सकेंगे।

कैसे फोन को करें आजाद
- 1909 पर SMS भेजें या www.nccptrai.gov.in पर लॉग इन करें। इससे नैशनल कंस्यूमर पेफरेंस रजिस्ट्री से जुड़ें। 2007 में लॉन्च होने के बाद फ्लॉप हुई डू नॉट कॉल रजिस्ट्री से जुड़े हैं, तो इसकी जरूरत नहीं।

-कंस्यूमर्स के पास टेलिमार्केटिंग कॉल/एसएमएस पर 'पूरी तरह रोक लगाने (फुली ब्लॉक्ड) का विकल्प होगा, जो 'डू नॉट कॉल रजिस्ट्री' जैसा है। यदि कंस्यूमर (आंशिक तौर पर बंद) पार्शियली ब्लॉक्ड विकल्प चुनता है, तो उसे चुनिंदा कैटिगरी के एसएमएस और कॉल आएंगी।

-ट्राई ने नैशनल कंस्यूमर प्रेफरेंस रजिस्ट्री में बैंकिंग व फाइनैंशल प्रॉडक्ट्स, रियल एस्टेट, एजुकेशन, हेल्थ, कंस्यूमर गुड्स, ऑटोमोबाइल, कम्यूनिकेशन, एंटरटेनमेंट, टूरिजम या लीज सेग्मेंट शामिल किए हैं।

-अनचाही कॉल/एसएमएस पूरी तरह से बंद करने के लिए कंस्यूमर START (स्पेस) 0 एसएमएस 1909 पर भेजें, अनचाही सर्विस नहीं मिलेगी।

चुनिंदा सर्विस चाहिए तो ऐसा करें...

फाइनैंशल प्रॉडक्ट्स के लिए: START (स्पेस) 1
रियल एस्टेट के लिए: START (स्पेस) 2
एजुकेशन के लिए: START (स्पेस) 3
हेल्थ के लिए: START (स्पेस) 4
कंस्यूमर गुड्स के लिए: START (स्पेस) 5
कम्यूनिकेशन के लिए: START (स्पेस) 6
टूरिजम के लिए: START (स्पेस) 7

एक से ज्यादा सर्विस के लिए मिसाल...
START (स्पेस) 1,2

-रजिस्ट्रेशन होने के बाद ग्राहक को यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 24 घंटे में कन्फर्मेशन का मेसेज आ जाएगा। इसके बाद 7 दिनों के भीतर आपके पास अनचाही कॉल्स/SMS आना बंद हो जाएंगे।

एसएमएस भेजने के बाद
-www.nccptrai.gov.in पर कस्टमर रजिस्ट्रेशन स्टेटस पर क्लिक करके अपना स्टेटस भी जान सकते हैं। कस्टमर रजिस्ट्रेशन के सात दिनों बाद अपनी प्रेफरेंस बदल भी सकता है। मसलन, उसे एजुकेशन से संबंधित कॉल/ एसएमएस नहीं चाहिए और अब रियल एस्टेट की जानकारी चाहिए तो उस ऑप्शन के लिए 1909 पर SMS भेजकर ऐसा कर सकता है।

रजिस्ट्रेशन के 7 दिन बाद भी किसी कंस्यूमर के पास टेलिमार्केटिंग कॉल या एसएमएस आते हैं तो इसकी शिकायत तीन दिनों के भीतर 1909 पर डायल या एसएमएस करके अपने सर्विस प्रोवाइडर से कर सकता है। इसके लिए कंस्यूमर को जिससे कॉल आई थी वह नंबर या मेसेज का हेडर डेट और टाइम के साथ बताना होगा।

एसएमएस से शिकायत इस फॉर्मेट COMP TEL NO .........., dd/mm/yy, Time hh:mm में 1909 पर करनी होगी। ऊपर खाली जगह में किस नंबर से एसएमएस आया था, उसकी या हेडर की जानकारी देनी होगी।

-शिकायत मिलने के सात दिनों के भीतर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी इस पर कार्रवाई करेगी। कंस्यूमर अपनी शिकायत की स्थिति जानने के लिए UCC Complaint Registration Status पर क्लिक कर सकता है।

गुजरात में घुसे दो आतंकी , नवरात्रि पर तबाही मचाने की साजिस


अहमदाबाद। भारत सरकार की मल्टीलेवल इंटेलीजेंस यूनिट (मेक) ने दिल्ली ब्लास्ट के सात आतंकियों में से दो के गुजरात में दाखिल होने का अलर्ट मैसेज जारी किया है। जबकि अन्य दो के पश्चिम बंगाल में छुपे होने की भी बात कही गई है।

यहां उल्लेखनीय है कि नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है और गुजरात में नवरात्रि पर्व पर गरबे की जबर्दस्त धूम रहती है। इसलिए आतंकी इस मौके का फायदा उठाकर गुजरात में गरबा स्थलों को अपना निशाना बना सकते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के बाद दशहरा और फिर दीपावली, मसलन पूरे महीने बाजारों और धार्मिक स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रहेगी। अत: भीड़भाड़ वाले इलाके या धार्मिक स्थल भी आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं।

दूसरी तरफ, कुछ समय पहले ही आतंकियों द्वारा सितंबर माह में गुजरात में बड़े विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। इसके बाद से ही गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया गया था। मेक की इस रिपोर्ट के बाद फिर से गुजरात में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को खासतौर पर गरबा स्थलों पर पैनी नजर रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
उधर , जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार को शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार को भी जारी है। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं जबकि दो पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में यह मुठभेड़ सोमवार को शुरू हुई थी। मुठभेड़ में सेना का एक जवान घायल भी हुआ है।

श्रीनगर में सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ जारी है। सेना की कार्रवाई में अभी तक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। एक जवान घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के 18वीं ग्रेनेडियर्स के जवानों और पुलिस की टीम ने सोमवार को क्रालपोरा पुलिस थाने के अंतर्गत अवथकुल जंगली इलाके के आस-पास तलाशी अभियान चलाया था।

अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें घटनास्थल पर ही दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ जारी है और घटनास्थल पर और जवानों को उनकी मदद के लिए भेजा जा रहा है।

राजबाला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बाबा रामदेव व सुषमा

सोनीपत. बाबा रामदेव की समर्थक राजबाला मलिक का अंतिम संस्‍कार आज यहां उनके गांव भाटान, गोहना रोड, सोनीपत (हरियाणा) कर दिया गया। राजबाला के बड़े बेटे अनिल ने शव को मुखाग्नि दी। इस समय भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज, स्‍मृति ईरानी, पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और रामदेव व उनके सहयोगी बालकृष्‍ण सहित बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। राजबाला के पति ने कहा कि गांव में ही राजबाला की समाधि बनेगी। रामदेव ने राजबाला की मौत के सिलसिले में दिल्‍ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ मुकदमा दायर कराने का भी फैसला किया है।
राजबाला के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए हरियाणा आते वक्‍त दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में रामदेव ने आरोप लगाया कि उन्‍हें भी मारने की साजिश की गई थी। उन्‍होंने कहा कि राजबाला को बुरी तरह पीटा गया था जिससे उनकी मौत हो गई। रामदेव ने कहा, 'मैंने इस मामले में जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्‍ट्रपति से लेकर लोकसभा अध्‍यक्ष तक को पत्र लिखा लेकिन अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और उल्‍टे राजबाला की मेडिकल रिपोर्ट से छेड़छाड़ हुई है।' रामदेव ने राजबाला की मौत के लिए जिम्‍मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। उन्‍होंने दोहराया कि वो इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे। रामदेव ने कहा कि रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई के पीछे पी चिदंबरम का हाथ था।

बीते जून में रामलीला मैदान में स्‍वामी रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान जख्‍मी हुई राजबाला ने सोमवार को जीबी पंत अस्पताल में दम तोड़ दिया था। राजबाला को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। लेकिन पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत की दिल की धड़कन रुकने से हुई। हालांकि परिजन अस्‍पताल प्रशासन की लापरवाही को मौत के लिए जिम्‍मेदार बता रहे हैं।

रामदेव की मौजूदगी में हुआ राजबाला का अंतिम संस्‍कार, गांव में बनेगी समाधि

सोनीपत. बाबा रामदेव की समर्थक राजबाला मलिक का अंतिम संस्‍कार आज यहां उनके गांव भाटान, गोहना रोड, सोनीपत (हरियाणा) कर दिया गया। राजबाला के बड़े बेटे अनिल ने शव को मुखाग्नि दी। इस समय भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज, स्‍मृति ईरानी, पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला और रामदेव व उनके सहयोगी बालकृष्‍ण सहित बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। राजबाला के पति ने कहा कि गांव में ही राजबाला की समाधि बनेगी। रामदेव ने राजबाला की मौत के सिलसिले में दिल्‍ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ मुकदमा दायर कराने का भी फैसला किया है।
राजबाला के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए हरियाणा आते वक्‍त दिल्‍ली एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में रामदेव ने आरोप लगाया कि उन्‍हें भी मारने की साजिश की गई थी। उन्‍होंने कहा कि राजबाला को बुरी तरह पीटा गया था जिससे उनकी मौत हो गई। रामदेव ने कहा, 'मैंने इस मामले में जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्‍ट्रपति से लेकर लोकसभा अध्‍यक्ष तक को पत्र लिखा लेकिन अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और उल्‍टे राजबाला की मेडिकल रिपोर्ट से छेड़छाड़ हुई है।' रामदेव ने राजबाला की मौत के लिए जिम्‍मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की। उन्‍होंने दोहराया कि वो इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे। रामदेव ने कहा कि रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई के पीछे पी चिदंबरम का हाथ था।

बीते जून में रामलीला मैदान में स्‍वामी रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान जख्‍मी हुई राजबाला ने सोमवार को जीबी पंत अस्पताल में दम तोड़ दिया था। राजबाला को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। लेकिन पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत की दिल की धड़कन रुकने से हुई। हालांकि परिजन अस्‍पताल प्रशासन की लापरवाही को मौत के लिए जिम्‍मेदार बता रहे हैं।

मौत की चाय , एक साथ ५ लाश देखकर रो पड़ा हर दिल


मांडलगढ़ (भीलवाड़ा)/कोटा.जालिया गांव में सोमवार सुबह कीटनाशक दवा को चाय पत्ती समझकर काम में लेने से माता-पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई।
दोपहर बाद एक साथ उठी पांच अर्थियों से माहौल गमगीन हो गया। बीपीएल में चयनित भोजा बलाई (50) के घर सुबह चाय बनी थी।
इसे भोजा, उसकी पत्नी मन्नी (47) के अलावा तीन बेटों शैतान (17), कैलाश (14) और लोकेश (10) ने पिया। शैतान पशु चराने तथा दोनों बेटे स्कूल चले गए।
स्कूल में दोनों बच्चे उल्टी करने लगे तो शिक्षक ने उन्हें घर भेज दिया। उधर, भोजा, उसकी पत्नी व बड़े बेटे शैतान की भी तबीयत खराब होने लगी।
बाद में गांव में ही अलग से रह रहे भोजा के बड़े बेटे रामलाल ने इसकी सूचना सुबह करीब 7.30 बजे सरपंच राजकुमार पारीक को दी।
ग्रामीण उन्हें बीगोद ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिलने पर मांडलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां मन्नी के अलावा सभी ने दम तोड़ दिया। मन्नी को गंभीर हालत में मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल रैफर किया गया। जहां दोपहर 12 बजे उसकी भी मृत्यु हो गई।
क्यों पता नहीं लगा कीटनाशक पी रहे हैं?
मृत्यु से पहले भोजा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने बयान दिया कि कीटनाशक की दवा को एक थैली में रखी थी और पुरानी हो गई थी। इस कारण वह बदबू रहित हो गई और वह चाय पत्ती जैसी ही दिखने लगी थी। जिसे डिब्बे में भर लिया था। सुबह इसे ही चाय में डाला गया।
क्राइम से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें पढने के लिए नीचे दी गई लिंक्स पर क्लिक करें ... जान लेवा बनी 'चुस्की' एक साथ पांच अर्थियां देख फफक पड़े लोग

Monday, September 26, 2011

9/11 की तर्ज पर भारत में हमले की साजिस


गलुरू। आंतकवादियों की तरफ से मिल रही धमकियां अगर सही हैं तो मुंबई की बहुमंजिली इमारतें और हवाई अड्डा इस समय खतरे में है। आंतवादियों की 9/11 के तर्ज में छोटे विमान का आपहरण कर मुंबई की किसी बहुमंजिली इमारत या फिर हवाई अड्डा से टकराने की योजना है। इसके लिए छोटे विमान का अपहरण कर्नाटक के हुबली हवाई अड्डे से किया जाएगा।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली से यह एलर्ट जारी किया गया है कि देश के सबसे व्‍यस्‍ततम हवाईअड्डे पर विमान हमला हो सकता है। हालांकि इस मामले में अभी तक सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना तो तय है कि जिस तरह की धमकियां सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच रही हैं उसे नज़र अंदाज़ नहीं किया जा रहा है।

इधर खुफिया एजेंसियों की तरफ से जारी किये गये अलर्ट के बाद से हुबली हवाईअड्डे की सुरक्षा को और ज्यादा चाक चौबंद कर दिया गया है। हवाईअड्डे के बाहर और अंदर अतिरिक्‍त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि हुवली कर्नाटक की राजधानी बैंगलूरू से महज़ 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से कई प्राइवेट एयर कंपनियों के छोटे विमान खास कर किंग फिशर के विमान बैंगलुरू और फिर बैंगलूरू से मुंबई के लिए उड़ान भरते हैं।

उदयपुर। यहां के अम्बामाता थाने में जब्तशुदा कार को छुड़वाने में मदद की एवज में एक सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) ने महिला से अस्मत का सौदा कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार रात एपीपी को महिला के बेडरूम से आपत्तिजनक अवस्था में दबोच लिया। तलाशी में एपीपी की जेब से 50570 रूपए नकद तथा उसके घर से लाखों रूपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर व दस्तावेज मिले हैं। ब्यूरो ने एपीपी को गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यूं आया पकड़ में
ब्यूरो के एएसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के अनुसार गाड़ी छुड़ाने में मदद करने की एवज अस्मत मांगने वाला अम्बामाता क्षेत्र निवासी गिरफ्तार अभिमन्यु सिंह (49) मूलत: यूपी के बलिया के छाता गांव का रहने वाला है। वह यहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (संख्या-2) न्यायालय में एपीपी है। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी एपीपी ने महिला को सुखाडिया सर्किल बुलाया।

महिला के पहुंचते ही वह उसके स्कूटर पर पीछे बैठ गया। महिला उसे अपने घर ले गई। ब्यूरो की टीम पीछे हो गई। महिला के घर पहुंचते ही आरोपी सीधा बेडरूम में घुसा और अश्लील हरकतें करने लगा। तभी ब्यूरो टीम ने उसे दबोच लिया। मौके से शक्तिवर्द्धक दवा रैपर में एक गोली व अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिला।

देर रात तक चली कार्रवाई : ब्यूरो ने एपीपी की तलाशी ली तो उसकी जेब से 50 हजार से अधिक की नगदी मिली, लेकिन वह इसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ब्यूरो ने इसके बाद एपीपी के मकान की तलाशी भी ली। वहां लाखों के गहने व निवेश सम्बन्धी दस्तावेज मिले हैं। ब्यूरो की कार्रवाई रात करीब ढाई बजे तक चलती रही।

यह था मामला : अनबन के चलते अलग रह रही पीडिता ने पति के खिलाफ भरण पोषण का वाद दायर कर रखा है। इस दौरान पति ने उसके नाम दर्ज कार बेच दी। इसका मामला अलग से अम्बामाता थाने में दर्ज है। यह कार पुलिस ने बरामद कर ली। इसे छुड़ाने के लिए महिला व खरीदार दोनों ने एसीजेएम-2 न्यायालय में अर्जी लगा रखी है। इसमें मदद के लिए पीडिता ने एपीपी से सम्पर्क किया था।