मुम्बई। आज भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने जा रहा है. पाकिस्तान को पीटकर भारत का विजय रथ वानखेड स्टेडियम पहुँच चुका है. मुम्बईकरों को उम्मीद है की इस बार श्रीलंका को धूल चटाकर भारत वर्ड कप पर कब्जा जरूर जमाएगा .
81 साल की हो चुकीं महान गायिका लता मंगेशकर सचिन तेंदुलकर को अपने बेटे की तरह मानती हैं. मोहाली में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान उन्होंने पानी तक नहीं पिया. वह बताती हैं, "मैंने पूरा मैच देखा. मैं बहुत तनाव में रही. जब भी भारत खेलता है तो मेरे परिवार में हर कोई अपना अपना टोटका करता है. मैंने, मीना और ऊषा ने मैच के दौरान न खाया, न पीया. मैं लगातार जीत के लिए प्रार्थना कर रही थी. आखिर भारत की जीत के बाद ही हमने खाना खाया."
अब लता चाहती हैं कि सचिन शनिवार को अपना सौवां शतक पूरा करें और भारत वर्ल्ड कप जीते. जब उनसे वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया.
वैसे लता 1983 में लॉर्ड्स के मैदान में मौजूद थीं जब भारत ने अपना पहला और एकमात्र वर्ल्ड कप जीता था. उसे याद करते हुए लता कहती हैं, "मैं एक कार्यक्रम के लिए लंदन में थी. भारत के सेमीफाइनल जीतने के बाद मैं फाइनल देखने के लिए बेकरार थी. मैंने कपिल और उनकी टीम को मैच से पहले खाने के लिए अपने होटल बुलाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. फिर तो हमारी टीम ने इतिहास रच दिया."
लेकिन अब वह स्टेडियम में मैच नहीं देखतीं. उन्होंने बताया, "मैं अब स्टेडियम में नहीं जाती. मैं घर में ही मैच देखूंगी और उसके बाद पुणे जाऊंगी जहां मुझे एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेना है."
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), ब्लैक कैट कमांडो के जवानों को भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। नौसेना और वायुसेना को भी तैयार रहने को कहा गया है। इसके अलावा स्टेडियम के ऊपर और उसके आस पास के वायु क्षेत्र को 'उड़ान वर्जित क्षेत्र' घोषित किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (अभियान) राजकुमार वहातकर ने बताया कि स्टेडियम के भीतर और बाहर नजर रखने के लिए अधिकारियों ने 180 सीसीटीवी कैमरों को लगाया है और दर्शकों पर नजर रखने के लिए स्टेडियम में एक विशेष पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। खुफिया जानकारी के लिए पुलिस की विशेष शाखा, राज्य का खुफिया विभाग, इंटेलिजेंस ब्यूरो, आतंकवाद निरोधी दस्ता आपस में सूचनाओं को साझा कर रहे हैं।

पुलिस को आशंका है कि आतंकवादी 'रासायनिक बम' का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए स्टेडियम में पानी की बोतल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। राज्य के गृह मंत्री आर आर पाटिल और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी चर्च गेट के पास स्थित वानखेड़े स्टेडियम का गुरुवार को दौरा करने वाले हैं। मैच को देखते हुए कई सारे अति विशिष्ट व्यक्ति स्टेडियम से लगभग दो किलोमीटर दूर ताज महल पैलेस और कोलावा में स्थित टॉवर होटल में पहुंच रहे हैं।
