Wednesday, May 12, 2010
प्यार से प्यारा यार , भाग-४
Tuesday, May 11, 2010
pyaar se pyara ... bhag-3
, भाग-३
जब वह शुरू-शुरू में डेटिंग कर रहा था तो आपकी आदतों से उसे कोई समस्या नहीं थी। लेकिन जब से आपने शादी का संकेत दिया है तब से वह आप में खामियाँ निकालने लगा है। इसका भी सीधा अर्थ यह है कि वह अभी शादी करने के मूड में नहीं है। डेटिंग के दौरान वह अपना अधिकतर खाली समय आपके साथ गुजारना पसंद करता था लेकिन जब से आपने शादी का जिक्र छेड़ा है तब से वह अपने दोस्तों के साथ अधिक समय गुजारना पसंद करता है।
डेट की रातों को दोस्तों की महफिलों में तब्दील करने का मतलब यह है कि वह आपको बतलाना चाह रहा है कि अब आप उसकी वरीयता सूची पर नहीं हैं और वह आपसे शादी नहीं करना चाहता।
इन सुझावों से आपको अंदाजा हो गया होगा कि आपका ब्वॉयफ्रेंड शादी करने के लिए तैयार है या नहीं? अगर वह शादीशुदा जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो उसके डर को किस तरह से निकाला जाए और आप उसे किस तरह से सहयोग करें कि आपका जीवन खुशहाल हो सके।
कम्मो -जानती हो लड़के क्या सोचते हैं ? रमेश नाम का एक लड़का अपने साथियों को टिप्स देते हुए कह रहा था -
-अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के होंठों पर मुस्कान देखना चाहते हैं तो हम बताते हैं उसके लिए कुछ टिप्स, जिससे आपकी वो खुश हो जाएँगी और उनकी खुशी से बढ़कर आपको और क्या चाहिए? तो लीजिए- उनसे कहें कि वह खूबसूरत है कभी भी उन्हें हॉट या सेक्सी न कहें। उनका हाथ कुछ सेकंड के लिए जरूर थामें। प्यार से उनके सिर को चूमें नींद से जगाने के लिए उनकी ही रिकॉर्ड आवाज को उन्हें सुनाएँ। उन्हें बराबर यह बात कहते रहें कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
अगर वह परेशान है तो उन्हें गले लगाकर इस बात का एहसास दिलाएँ कि वह आपके लिए कितना मायने रखती है। उनकी छोटी-छोटी बातों का भी ख्याल रखें, क्योंकि यह प्यार का बहुत जरूरी हिस्सा होता है।
कभी-कभी उनके पसंदीदा गाने भी उन्हें सुनाएँ, चाहे आपकी आवाज कितनी भी खराब क्यों न हो। उनके दोस्तों के सभी कुछ समय बिताएँ।उनके नोट्स आप तैयार कर दें। अपने परिवार के लोगों और दोस्तों से भी उन्हें मिलाएँ, इससे आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा।
उनके बालों को प्यार से सहलाएँ, इससे उन्हें सुकून मिलेगा। कभी-कभी आप उनके साथ मस्ती भरा खेल भी खेलें, जैसे गुदगुदाना, गोद में उठाना, कुश्ती करना।पार्क लेकर घूमने जाएँ और अपने दिल की बातें कहें। हँसाने के लिए जोक्स सुनाएँ।
आधी रात को उनकी खिड़की के नीचे छोटे से पत्थर का टुकड़ा फेंकें और उन्हें बताएँ कि आप उन्हें कितना 'मिस' कर रहे हैं। सोते वक्त उनके नीचे गिरते हाथों को अपने हाथों में ले लें।
अपने नामों को पेड़ पर लिखकर घेरें। जब वह आप में पूरी तरह खो जाए तो उसे प्यार से चूमें। उन्हें कभी-कभी अपने कंधों पर उठाएँ। उनके लिए फूलों का तोहफा ले जाएँ।
अपने दोस्तों के बीच भी उनके साथ वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप अकेले में करते हैं।उनकी आँखों में देखकर मुस्कराएँ।
आपकी जो तस्वीर उन्हें पसंद हो उन्हें जरूर दें।उनके साथ डांस करें, अगर म्यूजिक न हो तो भी।बारिश में उन्हें चूमें। हमेशा अपने प्यार का इजहार करते रहें।और हाँ , कभी- कभी जीवन का असली आनंद उठाने से भी नहीं चूकें. लेकिन हिफाजत के साथ. मेरी तो यही राय है, जीवन अनमोल है , एक बार ही मानव देह मिलती है , इसका जमकर फायदा उठाना चाहिए. अगर साथी बिस्तर पर कमजोर हो तो उसे परफेक्स कैप्सूल खिलाने चाहिए . प्रणय क्रिया से पहले ही परफेक्स तेल की शीशी ले लेनी चाहिए . तब देखना किसी यादगार रात गुजरती है. मजा आ जाएगा . सामने वाला भी खुश और अपन भी. धायं यही रहे कि मांस खाओ मगर हड्डियां कभी भी गले से मत लटकाओ .
| ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| |||||
| |||||
|
Monday, May 10, 2010
भाग-२
-ठीक है सुनो, राहुल और संगीता के बीच पिछले तीन बरस से डेटिंग का सिलसिला ठीक-ठाक बल्कि यूँ कहिए बहुत अच्छा चल रहा था। अचानक राहुल कुछ फासला रखने लगा। संगीता को उसकी यह हरकत समझ में नहीं आई। वह सोचने लगी कि आखिर उससे क्या गलती हो गई?
दरअसल, अन्य लड़कियों की तरह संगीता को भी नहीं मालूम था कि वाई-क्रोमोसोम प्राणी बहुत अजीब होते हैं। वे सिंगल स्टेटस को खोने से बहुत डरते हैं। संगीता ने शादी का जिक्र किया था और तभी से राहुल में बदलाव आने लगा था।
शादी लड़कियों के लिए तो एक मील का पत्थर होता है जबकि लड़कों के लिए यह स्वतंत्र जीवन को खोना होता है और इसलिए यह तालमेल बिठाना उनके लिए कठिन होता है। बहरहाल, अगर संगीता इस बात को समझ जाए कि पुरुषों का दिमाग किस तरह से कार्य करता है, तो वह इस कठिन राह से आसानी से गुजर जाएगी औरराहुल हमेशा के लिए उसका हो जाएगा।
कम्मो- वाव , तब क्या हुआ ?
शिल्पा- डेट की रातों को दोस्तों की महफिलों में तब्दील करने का मतलब यह है कि वह आपको बतलाना चाह रहा है कि अब आप उसकी वरीयता सूची पर नहीं हैं और वह आपसे शादी नहीं करना चाहता।
बातचीत के दौरान सर्वनाम का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है, खासकर जब मुद्दा संबंध का हो। लड़कियाँ जब 'मैं' की जगह 'हम' का प्रयोग करने लगती हैं तो लड़कों को लगने लगता है कि उनकी आजादी और कुँवारेपन के दिन खत्म होने जा रहे हैं। इस 'हम' से लड़के इस वजह से भी डरते हैं कि उन्हें लगता है कि लड़कियाँ अब उनके जीवन को नियंत्रित करने जा रही हैं।
इस समस्या से बचने का बेहतर तरीका यह है कि अपनी गुफ्तगू में आप 'हम' का इस्तेमाल बहुत सावधानीपूर्वक करें। मसलन, यह कहने की जगह 'इस संडे हम क्या कर रहे हैं?' यह कहें 'मैं सोच रही थी इस संडे अगर हम फिल्म देखने चले जाएँ, तो अच्छा रहेगा, तुम्हारा क्या ख्याल है?' इस तरह सर्वनाम का प्रयोग करने से आप यह नहीं दर्शातीं कि आप उसके जीवन को नियंत्रण में करना चाह रही हैं।
विश्वास दिलाएँ कि आप दो नहीं एक कैम्प पर यकीन करती हैं
शादीशुदा जीवन में प्रवेश करने से लड़के इसलिए भी डरते हैं कि उनके परिवार के सदस्यों से आने वाली बहू का रवैया न जाने किस किस्म का हो? इसलिए इस संदर्भ में भी लड़के को विश्वास दिलाना आवश्यक होता है। खासकर इसलिए भी क्योंकि लड़का ऐसी स्थिति में नहीं होना चाहता जहाँ उसे परिवार या आप में से किसी एक की तरफदारी करनी पड़े।
यही बात उसके दोस्तों के संदर्भ में भी लागू होती है। यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि एक लड़के के जीवन में उसके दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड दो महत्वपूर्ण कैम्प होते हैं। उसे ऐसा मजबूर न किया जाए कि वह एक कैम्प का होकर रह जाए। कहने का अर्थ यह है कि दोनों कैम्पों में तालमेल बिठाने की आवश्यकता है।
आजकल यह फैशन नहीं रहा है कि प्रपोज सिर्फ लड़का ही करे। लड़की भी प्रपोज कर सकती है। लेकिन प्रपोज जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। अचानक या बिना सोचे-समझे या हालात को साजगार बनाए प्रपोज करने से लड़का असमंजस में पड़ सकता है। इसलिए प्रपोज करने से पहले स्थिति को टटोलकर देख लेना चाहिए।
मसलन, बातों-बातों में आप उससे यह जिक्र करें कि किस तरह आपकी सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने जीवनभर साथ रहना तय किया है। इस पर उसकी प्रतिक्रिया को गौर से देखें। उसकी प्रतिक्रिया से आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि वह स्वयं शादी के लिए तैयार है या नहीं।
Sunday, May 9, 2010
प्यार से प्यारा , यार हमारा
-क्या हुआ, जो आप सिंगल हैं और जल्दी किसी के साथ जुड़ने के लिए तैयार भी नहीं। ऎसे में कभी-कभी कुछ परेशानियां पेश आती हैं। फैसला लेना मुश्किल लगता है।अगर
आप अकेली हैं और खाने के लिए बाहर जाने का मन है, लेकिन साथ जाने के लिए कोई भी नहीं है। ऎसे में अधिकांश लोग बाहर जाने का इरादा ही त्याग देते हैं। आप ऎसा न करें। कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप अकेले ही "डाइनिंग आउट" का लुत्फ उठा सकती हैं और अकेले होने का एहसास भी नहीं सताएगा।
अपने साथ कोई अच्छी मैगजीन, बुक या न्यूज पेपर रखें। यह आपको किसी दूसरे के फोकस के एहसास से बचाएंगे और आप असहज महसूस नहीं करेंगी।
खाना ऑर्डर करने के बाद उसके आने तक का समय अच्छा संगीत सुनकर पास कर सकती हैं। अपने साथ आईपॉड रखें।
रेस्त्रां में दूसरों को खुद को घूरने से रोका नहीं जा सकता, इसलिए अपना ध्यान अपने खाने पर ही रखें और हर निवाले का आनंद लें। दूसरों की वजह से जल्दबाजी में खाना खत्म कर भागने की कोई जरूरत नहीं है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
किसी खुशदिल और हंसोड़ दोस्त के साथ बाहर जाने से अच्छा विकल्प और क्या होगा। उसके साथ रेस्त्रां जाएं या फिर दोनों की रूचि जिसमें हो वहां यानी-शॉपिंग! एक दूसरे के मेकओवर के लिए एक दूसरे को अच्छे आईडिया दें और एक दूसरे की कमियां और अच्छाइयां बताएं।
जब तक सिंगल हैं अपनी हॉबीज को पूरा करें। जो भी चाहती हैं कर लें, योग करना है या फिर अपनी पसंद के नॉवल पढ़ने हैं। ऎसे कामों की लिस्ट बना लें और समय तय करें।
यही समय है जब आप अपने करिअर पर ध्यान दे सकते हैं। अपने सारे प्रयास इस ओर लगा दें। करिअर अचीवमेंट्स आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होंगे। इसके बाद जब भी आप डेटिंग शुरू करेंगे तो यही कॉन्फिडेंस आपकी रिलेशनशिप में भी मददगार साबित होगा।
कम्मो-इतना बड़ा भाषण ? थकती नहीं हो तुम ?
शिल्पा- हा हा हा . पहले ये बताओ की कम्प्यूटर जानती हो ? अगर हाँ तो ब्लॉग्स आपको दूसरों से संपर्क को मजबूत बनाते हैं। अपना ब्लॉग बनाएं और खुद से जुड़ी हर चीज का अनुभव दूसरों से शेयर करें चाहे वह टे्रवल, ब्यूटी, सेलिब्रिटी या केवल गॉसिप ही क्यों न हो। आपके जैसे लोग आपसे जुड़ते जाएंगे। दोस्तों का ग्रुप बनाएं और हर तरह के मुद्दों पर बातचीत करें। दूसरों के सतत संपर्क में बने रहने का यही बेहतर तरीका है।
खुद को जानने का सबसे अच्छा तरीका है ट्रेवलिंग। अपनी आजादी को अच्छे से एंजॉय करें। ट्रिप का इंतजाम करने से लेकर हर चीज खुद मैनेज करें। ऎसी जगह जाएं, जहां आपकी जाने की तमन्ना रही हो। इसके अलावा वीकेंड पर भी बाहर जाने के बारे में सोचा जा सकता है।और फिर मैं यानी तुम्हारे दोस्त शिल्पा तो तुम्हारे साथ मौजूद है ही .