Saturday, October 17, 2009

भाग-24

दीप्ति के पास एक ऐसी लड़की आई जिसका पति तो बहुत सुंदर था मगर वह सावले रंग की थी इसी कारण हीन भावना से ग्रस्त थी। उसे लगता था की उसका पति उसे नजरअंदाज करता है , दीप्ति ने उससे कहा- सबसे पहले मन से भ्रम को निकाल फेंको । हमको कैसा बनाकर भेजता है यह मालिक के हाथ की बात है , मगर हमको कैसे देखभाल करनी है यह हम पर निर्भर करता है। मैं कुछ टिप्स देती हूँ, इनसे तुम्हारा सौन्दर्य हूर की तरह निखर जाएगा -
- तेज गंघवाले शैंपू का इस्तेमाल करने के बजाय अपने हेअर ब्रश के दांतो का परफ्यूम छिडकें और इससे कंघी करें। सारे दिन आपके बालों से गजब की महक आएगी। तेज गंघवाले शैंपू बालों को हानि पहुँचाते है। बाल भी सलामत रहेंगे और दिनभर आपको मनपसंद खुशबू भी मिलती रहेगी। एडियों पर नियमित पेट्रोलियम जैली लगाने के बाद 20 मिनट तक सूती मोजे पहन कर रखें। आपकी एडियां कभी नहीं फटेंगी,गहरे रंग की लिपस्टिक सादी रूई से पोंछने के बाद भी नहीं निकलती। रूई की बजाय टिशू पेपर का पेकअप रिमूवर में डुबों कर इस्तेमाल करें। रात को सोते समय भवों पर भी आईस्क्रीम लगाएं। भवों में खुश्की नहीं होगी और वे मुलायम रहेंगी। अगर लगता है कि हेअर स्ट्रीकिंगवाले में चमक नहीं आ रही हो, लूफा पर थोडा सा बेकिग सोडा छिडके और स्ट्रीकिंगवाले बालों पर इसे थोडा सा स्क्रब करें। हेअर स्ट्रीकिंग चमक उठेंगे। बालों को ब्लो ड्राई का फाइनल टच देते वक्त हेअर ब्रश क दांतो पर हेअर स्प्रे करें। फिर बालों की जडो से 1 मिनट के लिए ब्रश करें। इससे बालों पर हेअर स्पे्र की मोटी परत नहीं चढेगी, लेकिन बालों का वॉल्यूम और चमक देखते ही बनेगी। बॉडी लोशन लगाने के बाद भी हाथ-पैरों पर चमक नहीं आती हो, तो बॉडी लोशन में थोडा सा बेबी ऑइल डालकर इस्तेताल करें। बाल काफी तैलीय हों, तो इसके लिए मोटे मेकअप ब्रश को लूज पाडडर में डिप करें और बालों की जडो पर लगाएं। यह बालों से अतिरिक्त तेल सोख लेगा। कंघी के दांतो में रूई फंसा कर बालों में ब्रश करें। बाल महक उठेंगे। पहले की तुलना में साफ और तेल रहित दिखायी देंगे। अपने क्यूटिकल को मजबूत, मुलायम और स्वस्थ्य बनाने के लिए एप्रिकॉट ऑइल (आड का तेल) का प्रयोग करें। यह किसी फूड स्टोर में मिल सकता है। बिना मेकअप के भी बरौनियों के आकर्षक बनाया जा सकता है। उंगनियों पर हल्का बादाम या जैतून का तेल मल कर बरौनियों पर लगाएं। यह किसी नेचुरल मस्कारा से कम नहीं। बच्चों की क्रीम से फटी व रूखी कोहनियां व पैर मुलायम बनाए जा सकते हैं। घुलाई का साबुन अगर अलमारी में रख दिया जाएं, तो पूरी अलमारी उसी से महक जाती है। अपने अंडरगारमेंट रखने की जगह पर तेज महकवाले बाथिंग सोप बिना रेपर खोले रख कर देखिए। यकीनन आप फे्रश महसूस करेगी। टूथब्रश पर थोडा सा हेअर स्पे्र कर अपनी भवों पर इससे कंघी करें। भवों पर चमक दिखायी देगी और वे सजी-संवरी भी रहेंगी। मुंहासे बहुत परेशान कर रहे हैं, तो प्रभावित स्थान पर थोडा बिना जैलवाला टूथपेस्ट 15 मिनट तक लगा कर रखिएं और फिर ठंडे पानी से वह स्थान घो डालिए। फर्क महसूस करेगी। आई लाइनर पेसिंल की टिप अगर शार्प हो, तो पलकों पर लाइनर बढिया लगता है। इसके लिए आप आई लाइनर पेंसिल प्रयोग करेने से पहले कुछ देर उसे फ्रीजर में रख दें। ठंड के मौसम में कई बार हाथ-पैरों की उंगलियों पर कोल्ड सोर (ठंड से घाव) हो जाते है। माँइशराइजर में डुबो कर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे घाव नहीं होगा। अगर आपकी बरौनियां सीघी है, लेकिन आप कर्ल लुक चाहती है, तो आई लैश कर्लर को कुछ सेकेंड के लिए हेअर ड्रायर से गरम कर बरौनियां आसानी से कर्ल हो जाएंगी। उसके बाद वॉटरप्रूफ मस्कारा का इस्तेमाल करें। अगर आप अपनी टांगों को शेव करती है, तो शेविंग क्रीम के साथ थोडे हेअर कंडीशनर का प्रयोग करें। बॉडी सॉफ्टर लोशन ना हो, तो एवोकैडो फल को किसी बरतन में कदूकस कर लें। इसे अपने बदन में 20 मिनट तक मलें .

Friday, October 16, 2009

भाग -23

ग्राहक- अच्छा ठीक है, कुछ आपसी संबंधों के बारे में समझाइये न
दीप्ति - एक बात हमेशा याद रखिये जिंदगी में खुशी और गम व रूठनेमनाने का दौर चलता रहता है,पर प्यार से जीती जंग का मजा कुछ अलग ही होता है। अपने साथी को समझें, थोडा खुद झुकें, थोडा उसे झुकाएं और खूबसूरत पलों को पालते जाएं। दो प्यार करने वालो के संसार का निमार्ण डेंटिग, प्यार और रोमांस से होता है। वे प्रेम की पींगे बढाते हुए भविष्य के सुनहरे सपने बुनने लगते हैं। दोनो एकदूसरे के बिना रह नही पाते और अंतत: उन की चाहत परिणय बंघन में बंघ जाती है। कुछ दिनो तक दोनो प्यार के झूले में झूलते रहते हैं पर घीरे-घीरे उनमें टकराव होने लगता है। किन वजहो से दो प्यार करने वाले एकदूसरे के दिलों से दूर हो जाते हैं। क्यों बिगडते हैं संबंघ वर्तमान में ज्यादातर कपल व्यस्त हाइटेक लाइफस्टाइल जीते हैं। दोनों ही सुबह से लेकर रात तक काम करते हैं। जिस की वजह से उन के पास अपने साथी के लिए वक्त नहीं होता। समय की कमी और वर्क लोड की वजह से छोटी-छोटी बातों पर तकरार शुरू हो जाती है। वर्किंग कपल की लाइफ में यदि बच्चा आ जाता है तो समस्याएं और भी बढ जातीं है। उसे लेकर सवाल खडे हो जाते हैं कि वह बच्चा किस की जिम्मेदारी है, मां की या बाप की ? दोनों के पास ही अपने बच्चो के लिए समय नहीं होता और दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर तकरार शुरू हो जाती है। एक्सपेक्टेशंस का मैच न हो पाना भी इसकी एक वजह है। दोनो पार्टनर एक दूसरे से एक्सपेक्टेशंस रखते हैं। जब इनकी एक्सपेटेशंस एक दूसरे से मैच नहीं होती तो प्यार की जगह तनाव ले लेता है। मनोचिकित्सकों का भी मानना है की वैवाहिक संबंघो में दरार आने का मुख्य कारण दो लोगो के बीच की एक्सपेटेशंस का मैच न हो पाना है। हम एकदूसरे से अपेक्षा तो करते हैं पर उस की अपेक्षा पूरी करने की कोशिश नहीं करते। बिगडते संबंघो का एक कारण कम्यूनिकेशन गैप भी है। अपने दिल की बात मन में ही रखते हैं, साथी से खुलकर बातचीत नहीं करते ,जिस की वजह से छोटी-छोटी बात पर गलतफैहमियां पैदा होने लगती हैं। समझें प्यार को - यह जानना जरूरी है कि वास्तव में आप प्यार को क्या समझते हैं। प्यार में दर्द, समझौता और त्याग भी होता है। जो प्यार करते हैं उन्हे प्यार के हर पहलू से खुद को जोडना होता है। जिंदगी उतारचढाव का नाम है, जिस में खुशी और गम एकसाथ होते हैं। अत: कठिन समय में एकदूसरे का साथ देने का प्रयास करते रहना चाहिए। जरूरी है शेयरिंग - आपसी तकरार से बचने के लिए जरूरी है कि एकदूसरे की भावनाओं को समझें,अपनी समस्याओं तथा खुशियों के बारे में एकदूसरे को बताएं। शेयरिंग से आपसी संबंघ मजबूत बनते हैं। अच्छे बुरे अनुभवों को एकदूसरे से बांटने से बीच की दूरी समाप्त हो जाती हैं। स्वय को दूसरे की जगह रखे - पतिपत्नी दोनो एकदूसरे के समकक्ष हैं। यदि किसी कारणवश आपके साथी का मूड खराब है तो तकरार करने के बजाय चुप रहने की कोशिश करें। अकसर ऎसा होता है कि पतिपत्नी दोनों की ही बातें सही होती हैं पर वे एकदूसरे को अपनी जगह रख कर नहीं सोच पाते। अगर वे खुद को दूसरे की जगह रख के सोचे तो समस्या स्वत: ही सुलझ जाएगी। झुकने में हरज नहीं - शुरूआत में आकष्ण की वजह से पतिपत्नी परस्पर झगडों पर घ्यान नहीं देते पर घीरे-घीरे झगडना एक रूटीन हो जाता है। घैर्य और समझदारी से इस स्थिति से बचा जा सकता है। इस का एक उपाय यही है कि समझौते के लिए तैयार रहें। पतिपत्नी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब आप आपस में अपनी समस्याएं और प्यार शेयर करते हैं तो झुकने में हिचकिचाहट कैसी ? जितना आप झुकेगें उतना ही हरदम जीतेगें
अमृतसर, जागरण संवाददाता। हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ अमृतसर की अदालत में धोखाधड़ी, मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने व मान हानि के आरोप में याचिका दायर की गई है। यह याचिका अमृतसर के जतिन ने दायर की है।
जतिन के वकील एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने यह मामला अमृतसर के न्यायाधीश बगीचा सिंह की कोर्ट में दायर किया है। शुक्रवार को वह राखी के खिलाफ सिविल कोर्ट में एक और याचिका दायर करेंगे। जतिन के अनुसार वह राखी सावंत का दीवाना है। उसने बाजू व सीने पर चाकू से राखी का नाम लिखा था। जतिन की दीवानगी की दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद एक निजी टीवी चैनल ने जतिन की स्टोरी दिखाई थी। इसे देख कर राखी ने उसे अपने स्वयंवर में हिस्सा लेने के लिए बुलाया था। जतिन के अनुसार राखी के साथ उसकी कई बार फोन पर बातचीत हुई और उसने उसके फोन पर एसएमएस भी किए। राखी ने उसे पहली बार बीस जुलाई को मुंबई, दूसरी बार 27 जुलाई को ऋषिकेश वं तीसरी बार छह अगस्त को दिल्ली बुलाया। तीनों बार वह नहीं मिली। वह कर्ज लेकर राखी सावंत से मिलने जाता रहा। इसी बीच राखी ने फोन करके जतिन को बताया कि वह उसे मिलने के लिए अमृतसर आ रही हैं। जतिन ने 80 हजार रुपये कर्ज लेकर विशेष इंतजाम किए। डीजे व टेंट लगवाए लेकिन राखी नहंी आई। जतिन का आरोप है कि अब तक वह राखी से मिलने के लिए करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर चुका है। यह पैसा उसने कर्ज लेकर और जमीन बेच कर एकत्रित किया था। जतिन के पिता गुरु नानक पुरा में किराने की दुकान करते हैं।

Thursday, October 15, 2009

जीजा जमींदार , भाग-22

दीप्ति ने अपनी एक स्टूडेंट को बताया की महिलायें इसलिए सेक्स करती हैं ताकि उनकी शादीशुदा जिंदगी में शांति बनी रहे , या वह बिना वजह के सिरदर्द से बचना चाहती हैं। महिलाओं की लिस्ट में रोमैंस और पेशन की जगह काफी पीछे है।एक महिला ने तो यहां तक स्वीकार किया कि वह सेक्स सिर्फ इसलिए करती हैं ताकि उसके पति अपने स्पर्म बाहर निकाल सके।

रिसर्च के दौरान देखा गया कि ज्यादातर पुरुषों को महिलाएं सेक्सुअली अट्रैक्टिव लगती हैं , जबिक महिलाओं को पुरुषों में ऐसी कोई बात नज़र नहीं आती। रिसर्च के दौरान प्रोफेसर मेस्टन ने 1000 महिलाओं का इंटरव्यू किया , जिसमें महिलाओं ने पुरुषों के साथ सोने के सैकड़ों कारण बताए।



एक महिला ने कहा - वह सेक्स इसलिए करती है ताकि उसे आध्यात्मिक अहसास हो सके। उसने दावा किया कि यह ( सेक्स ) ईश्वर को करीब से महसूस करने का जरिया है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं ने सेक्स का जो विवरण दिया वह इससे कहीं ज्यादा दुनियावी था। 84 फीसदी महिलाओं ने माना कि वह सेक्स इसलिए करती हैं ताकि उनकी जिंदगी में शांति बनी रहे या उनकी घर - संसार की जरूरतें पूरी होती रहें।
तभी पुरूष ग्राहक ने पूछ लिया-
-और आप ? आपका क्या ख़याल है ? आपने किसके साथ और किस आधार पर सम्बन्ध बनाए ?
दीप्ति- मेरी बात रहने दो, मैं तो आपके साथ भी सम्बन्ध बना सकती हूँ, बशर्ते की मेरी भी इच्छा हो । मुझे

एक महिला ने बताया - वह सेक्स इसलिए करती है ताकि बोरियत दूर कर सके क्योंकि सेक्स करना लड़ने से कहीं आसान है। जबकि कुछ दूसरी महिलाओं के लिए यह माइग्रेन और सिरदर्द दूर भगाने का उपचार है।

रिसर्च में कुछ महिलाओं ने ऐसी बातें भी कहीं जिन्हें सुनकर अजीब लग सकता है। एक महिला ने कहा कि मैं कई पुरुषों के साथ सिर्फ इसलिए सोई क्योंकि मुझे उन पर दया आ रही थी। वहीं , कुछ महिलाएं अपने स्वार्थ के लिए सेक्स का इस्तेमाल करती हैं जैसे रुपये - पैसों के लिए , और दूसरी कीमतों चीजों को हासिल करने के लिए वगैरह।

करीब 10 महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने गिफ्ट्स लेने के कारण सेक्स किया। कुछ ने कहा - मैंने किसी पुरुष के साथ इसलिए संबंध बनाए क्योंकि उसने मेरे लिए एक शानदार डिनर का आयोजन किया या उसने मुझ पर काफी रुपये खर्च किए।

10 में से 6 ने माना कि वह आमतौर पर ऐसे पुरुष के साथ सो चुकी हैं जो उनका बॉयफ्रेंड नहीं हैं। कुछ ने कहा - वह सेक्स इसलिए करती हैं ताकि अपनी सेक्सुअल परफॉर्मंस को इंप्रूव कर सकें। यही बताते हुए एक स्टूडंट ने कहा - मैंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ इसलिए सेक्स किया ताकि मैं अपने सेक्सुअल स्किल्स को और बेहतर बना सकूं।

महिलाएं ऐसे पुरुषों पर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो लंबे हों , जिनकी आवाज़ रौबदार हो और जिनके शरीर से मदहोश कर देने वाली महक आती हो।
ग्राहक- क्या ये सब बातें आप पर भी लागू होती हैं ?
दीप्ति- शायद हाँ भी और ना भी।

Wednesday, October 14, 2009

जीजा जमींदार , भाग-21

दीप्ति दिनों दिन फेमस होती जा रही थी। वह इश्क -मोहब्बत की गुरु बन चुकी थी, वह कह रही थी-
-यदि मूड रोमांटिक हो तो रोमांस के लिए खास जगह और समय की इंपोर्टेस नहीं होता और यदि कपल वर्किग हो तो यह बात बिलकुल ही माने नहीं रखती। जरूरी नही कि रोमांस के लिए रात की तनहाई व सुगंघित कैंडल्स की मघ्यम रोशनी में, घीमी आवाज में बजता रोंमाटिक म्यूजिक हो, तभी आप अपने हनी के साथ रोमांस का माज ले सकते है। काम की व्यस्तता, टेंशन और अघिक थकाने के कारण आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय नही बिता पा रहे हैं तो परेशान मत होइए। आप के ड्रीमहाउस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है आप की किचन, जहां पर आप अपने हनी के साथ कुछ वक्त बिता कर उन्हें अपनी प्रेजेंस का एहसास करा सकते है। छोटे-छोटे कामों में उनकी मदद कर के, उन के लिए स्वादिष्ठ डिश बना कर और थोडी सी छेडछाड कर के रोमांस का मजा ले सकते है। नॉनवेज जोक्स सुनाएं तो चलिए जनाब, जानते है कि किचन में रोमांस का मजा किस तरह लिया जा सकता है:- 1। छुट्टी के दिन पार्टनर के साथ फेवरेट फूड बनाने का प्लान करे। खाने की तैयारी में मदद करते समय ही हनी के साथ छेडछाड करना शुरू कर दें। कुकिंग करते वक्त माहौल को और अघिक रोमांटिक बनाने के लिए अपनी पार्टनर को कोई नॉनवेज जोक्स सुनाए। जैसे ही आपकी पार्टनर शेल्फ में लगे कंटेनर को निकानले के लिए अपना हाथ बढाए। आप अपना हाथ बढा कर उस का हाथ पकडते हुए सामान निकालें और मीठी मुस्कान उछाल दे ।शेल्फ से कंटेनर निकालते समय हनी को पीछे से आ कर उठा लें। आप को इस तरह से अपनी मदद करते देख वह स्वयं ही मुस्करा देगी। किचन में जल्दी - जल्दी काम निबटाती हुई अपनी हनी को पीछे से आ कर अपनी बांहों में जकड लीजिए और काने में घीरे से कहिए आई लव यू। आंखों में झांकें यदि वह आटा गूंघने में बिजी है तो पीछे से आ कर घीरे से डरा दीजिए, फिर देखिए, किस तरह घबरा कर वह आप से लिपट जाएगी। आटा गूंघते या कोई भी सामग्री मैश करते समय उस का हाथ पकडे और हलके दबा कर अपनी फीलिंग्स का एहसास कराएं। जब आप ही हनी के दोनों हाथ बिजी हों तो घीरे से उस की जुल्फों को चेहरे पर बिखरा दे केशों में लगे क्लचर, क्लिप या रबडबैंड का खोल दीजिए। चेहरे पर बिखरी हुई जुल्फें देखकर आप का दिल मचल उठेगा। कोई भी ऎसा शेक या जूस बनाएं जो आप दोनों का फेवरेट हो, फिर एक दूसरे की आंखों में झांकते हुए बारी-बारी से सिप लें। अपनी हनी के लिए बनाई डिश को रोमांटिक सा नाम जैसे स्वीट पाई आदि देना न भूलें। बेड पर जाने से पहले अपनी हनी को अपने हाथों से बनाई बढिया सी कॉफी बना कर पिलाना न भूलें। फिर देखिए वह कहे बिना नहीं रहेंगी, बांहों में चले आओ...और फ़िर जो उस हसीं मौके को गंवायेगा वह क्या कहलायेगा ?
ग्राहक- इतनी बारीक चीजें तुम कैसे समझ पाती हो ?
दीप्ति- इन्हीं बारीक सी दिखने वाली बातों की वजह से ही हमको लोग लव गुरु की संज्ञा देते हैं। जानते हुए प्यार का एक पल कभी-कभी एक करोड़ पर भी भारी पड़ जाता है। जो काम करोड़ों में भी नहीं होता उसे एक मुस्कान उछालने भर से कराया जा सकता है। कभी कोशिश करके देख लेना। बहुत बड़ी शक्ति होती है इस मोहब्बत में।

Sunday, October 11, 2009

masoom समाचार ,वृत्त मानस मुम्बई संध्या , हिन्दी , मराठी , गुजराती

मासूम समाचार , फोटो मासूम , हाथी और मायावती के साथ , पेज तीन लीड
मुम्बई संध्या हिन्दी, मराठी,गुजराती और वृत्त मानस


मीरा भायंदर में बसपा उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम की जीत निश्चित
मुसलमान , दलित और उत्तर भारतीय मतदाता बने हाथी के साथी
भायंदर , १४५, मीरा भायंदर विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम को मुसलमान , दलित और उत्तर भारतीय मतदाताओं का भारी जनसमर्थन मिल रहा है, इस क्षेत्र में इन्हीं लोगों के मत निर्णायक हैं इसलिए मासूम की जीत पक्की मानी जा रही है। ज्ञात हो की यहाँ पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से गिल्बर्ट मेंडोसा चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा से नरेन्द्र मेहता और मनसे से चंद्रकांत वेती मैदान में हैं। गिल्बर्ट मेंडोसा आपराधिक छवि के हैं , इस कारण मीरा भायंदर के लोग उनकी जमानत जब्त karaanaa चाहते हैं, दो साल पहले नगरसेवक के चुनाव में यहाँ की जनता ne गिल्बर्ट को बुरी तरह हराया था, इतना ही नहीं , उनकी पत्नी तो महापौर थीं मगर फ़िर भी जनता न उन्हें हरा दिया था , इस बार भी लोग उनको हारने की तैयारी कर चुके हैं। भाजपा उमीदवार कुछ साल पहले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया था, इस कारण व्यापारी समुदाय भी भाजपा को वोट नहीं करना चाहता , मुसलमान समाज तो किसी भी कीमत पर भाजपा सेना या मनसे को वोट सपोर्ट नहीं कर सकता, साम्प्रदायिक पाटी होने के कारण भाजपा मुस्लिम समाज में अपना विश्वाश खो चुकी है। उत्तर भारतीय समाज को पीटना मनसे को भारी पड़ रहा है, एक भी उत्तर भारतीय मनसे को वोट नहीं देना चाहता। जबकि यहाँ पर उत्तर भारतीय मतदाताओं की संख्या लाखों में हैं और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम यहाँ पर एकमात्र उत्तर भारतीय उम्मीदवार हैं। वे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं इसलिए उत्तर भारतीय अपने लाडले उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम को ही जिताना चाहते हैं। काग्रेस के नेता मुजफ्फर हुसैन को टिकट नहीं मिलने से मुस्लिम समाज के लगभग ५० हजार मतदाताओं में भारी नाराजगी है, इसलिए वे राष्ट्रवादी कांग्रेस के गिल्बर्ट को समर्थन नहीं दे रहे हैं, मुस्लिम समाज यह समझ चुका है की बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र ऐसा विकल्प है जिसे समर्थन दिया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती मुस्लिम समाज की हिमायती मानी जाती हैं , यही कारण है की मुस्लिम समाज अब बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम को वोट देने का मन बना चुका है। दलित (चाहे महाराष्ट्र के हों , उत्तर प्रदेश के हों या फ़िर राजस्थान , गुजरात या देश के किसी भी हिस्से के ) ओबीसी , उत्तर भारतीय और मुस्लिम समाज की आवाज हाथी के साथ है । नरेंदर मेहता , गिल्बर्ट और मनसे दलालों को नोट बांटकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं जबकि मतदाता अब जागरूक हैं , भले ही वे पैसे लेंगे मगर वोट अपने दिल की आवाज को सुनकर करेंगे। और सबके दिल से यही आवाज आ रही है की बसपा उम्मीदवार साफ़ छवि का ईमानदार व्यक्ति है, साहित्यकार होने के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार भी है। सर्वजन हिताय , सर्वजन सुखाय की नीति पर चलने वाली बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार मुकेश कुमार मासूम की संभावित जीत को देखते हुए विपक्षी पार्टियों के हौसले पस्त हो चुके हैं।








Thursday, October 8, 2009

bhag-20 , 14 aktoobar ank ke liye , advance

दीप्ति का दिल बहुत साफ था, उसकी एक बस यही मजबूरी थी की वह अपने जीजा की मोहब्बत में गिरफ्तार थी, वह अपनी बहन का घर भी बरबाद नहीं करना चाहती थी लेकिन साथ ही अपने जीजा के करीब भी रहना चाहती थी, इसी कारण तो उसने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव में अपना सलाहकार सेंटर खोला था और फ़िर उसी को विस्तार देते हुए एक कोचिंग सेंटर भी खोल लिया था। उसने रिश्ते नातों को बहुत करीब से देखा था तभी तो इस बारे में गहराई से जानती थी और अपने स्टूडेंट को भी यही बताती थी। वह हमेशा कहती थी--रिश्तों का चक्र इस दुनिया में हमारे आगमन के साथ ही शुरू हो जाता है। सभी रिश्ते हमारे लिए महत्पूर्ण होते हैं और उनका अपना-अपना महत्व होता है। लेकिन प्यार एक ऎसा रिश्ता होता है जिसे हम स्वयं चुनते हैं। प्यार की उमंगे किशोरावस्था की दहलीज पर कदम रखते ही अंगडाई लेने लग जाती है। यह वह अवस्था है जिसके दौरान शरीर और हार्मोन्स में परिवर्तन होता है। इसके कारण किशोरवास्था में ऑपोजिट सेक्स के प्रति रूझान बढ जाता है। आपको उसका साथ अच्छा लगने लगता है। आप उसके बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं , तो समझिए आप अपनी खोज के नजदीक हैं। एक-दूसरे को समझें ,। दोनों को एक-दूसरे को समझने के लिए डेट पर जाना चाहिए। . अपने साथी की केमिस्ट्री समझनी चाहिए। एक दूसरे से मिलने और बातें करने पर दोनों में बहुत सी बाते कॉमन सामने आती है। एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। शांति से बैठकर अपने साथी की बातों को घ्यान से सुने, उन्हें समझने की कोशिश करें। रिश्ते का आंकलन करें :- किशोरावस्था में इतनी समझ नहीं होती कि आपके लिए कौन और क्या सही है और क्या गलत। आपके रिश्ते में प्यार है या सिर्फ आकर्षण मात्र। पहले अपने रिश्ते को समझें फिर कोई कदम उठाएं। यहां आपको कुछ सवाल दे रहे हैं जो यह निश्चित करेंगे कि आपके रिश्ते में प्यार है या सिर्फ आकर्षण । इनका जवाब आप स्वयं से पूछ सकते हैं। क्या आपका पार्टनर आपकी बातों को घ्यान से सुनते हैं जब आप कुछ कहते है ? क्या आप एक दूसरे के साथ समानता का व्यवहार करते है ? क्या आप एक दूसरे के प्रति स्त्रेह जताते हैं।एक दूसरे से जब भी मिलें, मुस्कुराएं। अपने साथी पर विश्वास करें। अच्छे और बुरे समय में अपने साथी के साथ रहे। उसका साथ न छोडें। एक दूसरे से छोटी-छोटी बातों पर झगडा नहीं करें। ऎसाकोई काम न करें जिससे आपके साथी को दु:ख पहुंचे। एक दूसरे से किये वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करे। एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों का घ्यान रखें जैसे अगर आपका साथी बिमार हो तो उसने दवाई ली या नहीं, खाना खाया या नहीं आदि। अगर आपके साथी में कोई बुरी आदत है, तो आप प्यार से उसे छुडाने की कोशिश करें। एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। कभी-कभी बिना कहे भी चेहरे से अपने साथी की बातों को समझने की कोशिश करें कि वह आपसे क्या कहना चाहता है। इन उपायों को अपनाने से घीरे-घीरे एक दूसरे के दिल में प्यार बढेगा। और आप अपने आकर्षण को प्यार में बदल सकने में काफी हद तक सफल हो पाएंगे।